तनाव दूर करने के आसान उपाय क्या है?

आजकल की बहुत ही महंगाई और कॉमपेटीटीव (competitive) ऐसे समय में तनाव सबको ही होता है चाहे वह कोई उम्र में कम इंसान हो या ज्यादा, और तनाव की वजह से होती है अलग अलग बीमारियां।


ऐसे में अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा है तो मान ले आपके पास बहुत ही दौलत है। स्वास्थ्य की दौलत से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती। और अगर आप जानना चाहते है की तनावरहित ज़िन्दगी कैसे जिये तो यह ब्लॉग अंत तक जरूर पढ़े।
तनाव से होने वाली कुछ बीमारी है जो हर किसी दूसरे इंसान को है आजकल और वह है, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, या cholesterol (कोलेस्ट्रॉल) ऐसी बीमारियां आजकल बहुत ही आसानी से होने वाली हो गयी है। अगर आपको डायबिटीज है तो उसे कैसे मेंटेन करे, अपने दिल का ख्याल कैसे रख सकते है वह आज हम इस ब्लॉग के जरिये जान लेते है।


सबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका है तनाव दूर करने का कही बाहर घूमने जाना, एक ब्रेक ले लेना अपने रोज की ज़िन्दगी से बस एक ही दिन थोड़ा अलग और बिना किसी दूसरी चीज को सोचे हुए बिताना, चाहे वो कही समुंदर किनारे घूमके आना हो या फिर कोई ऐसी शांत जगह जहा हमारा मन भी शांत हो जाये जैसे कोई ट्रेकिंग या कोई नेशनल पार्क जहा हम अपने साथ या अपने परिवार के साथ वक़्त बिता पाए और, इस जगह आप खुली हवा में शहर की शोर से दूर मेडिटेशन करे अपना मन शांत करे, इससे स्ट्रेस (तनाव) दूर होने में मदद होती है।


और रिसर्च के मुताबिक म्युजिक या अपना पसंदीदा संगीत सुनना, दिमाग को अच्छे से सक्रिय रखता है और मानसिक तनाव को भी दूर रखता है, तो एक लम्बे मेहनतकश (hectic) दिन के बाद आप जब घरमे छोटे-बड़े काम कर रहे है तब संगीत सुनना, उसे गुनगुनाना तनाव को कम करने में मदद करता है, और संगीत एक ऐसी चीज है जो एक थके हुए दिन के बाद हमे ताज़ा मेहसूस करने में बहुत ही मदद करती है।

तनाव कैसे दूर करे यह जानने के लिए निचे👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करे और हमारा यूट्यूब वीडियो जरूर देखे


तनाव और चिंता दूर करने के आसान उपाय | Stress And Anxiety

और जान लेते है किस तरह से हम तनाव कम कर सकते है।


खाना इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण चीज होती है, (We are what we eat) – मतलब जो हम खाते है वही हम है, अब इसका मतलब ऐसा हुआ की जिस तरह का खाना हम खाते है वैसा हम महसूस भी करते है, जब हम ज्यादा चटपटा, पचने में कठीण, और कभी कभी जरूरत से ज्यादा खाना, खाना यह जब हम करते है तब हम सुस्त हो जाते है, दिल की धड़कन बढ़ती है, तो यह बहुत ही जरुरी है अपने खाने पे ध्यान रखना, साधा सकस आहार लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है, और एक जैसे की हमारी भारतीय संस्कृति में है और बड़े बुजुर्ग भी बताते है की रातको सूर्यास्त के बाद खाना न खाये या फिर बहुत ही हल्का आहार ले, तो इसका कारन ऐसा है की रिसर्च के मुताबिक रात में उपवास करने वाले लोग सुबह बहुत ही तरोताजा महसूस करते है, और स्वस्थ नजर आते है, और जो रातको ज्यादा और बहुत ही भरके खाना खाते है, वह सुस्त हो जाते है और इस वजह से इनकी एकाग्रता भी भंग हो जाती है, यह थिकसे एकाग्र नहीं हो पाते है।


अगर आपको बार बार खाने की आदत है तो आप कम प्रमाण में बार बार कुछ ना कुछ खा सकते है, जैसे कि स्नैक्स , भुनी हुई मूंग दाल, चना, भुने हुए मखाने, कुछ अन हेल्थी (unhealthy) खाने से अच्छा ऐसे हेल्थी ऑप्शन वाले स्नैक्स हमेशा अपने पास रखे।


तनाव दूर करने का सबसे बढ़िया उपाय है योग। या किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम, योग, या शारीरिक व्यायाम न ही हमें तनाव रहित रखेगा बल्कि हमें और भी तंदुरुस्त रहने में भी बहुत मदद करेगा, इसके साथ प्राणायाम जोड़ लिया फिर तो दिल का स्वास्थ भी बहुत अच्छा रहता है और दिल की कोई भी बीमारी हमे छू भी नहीं सकती।


अब हम बात करेंगे उस महत्वपूर्ण चीज की जिसकी आदत आपने नहीं लगानी चाहिए, और वो है दारू, धूम्रपान, ज्यादा कॉफी का सेवन करना, यह ना ही हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ती है लेकिन हमारे अंदर तनाव भी निर्माण करती है।


धूम्रपान से दिल की बीमारियां हो सकती है, या फिर तंबाकू के सेवन से हमारा पूरा शरीर ही बीमार होने लगता है।

अगर दिन बहुत ही तनावपूर्ण जा रहे है, तो बिच बिच में ब्रेक लेके एक गहरी सांस अंदर ले और धीरे धीरे साँस बाहर छोड़े, इसे दिन में २-३ बार दोहराये, यह हमे एकाग्र रहने में मदद करता है और, थोड़ा तनाव भी दूर हो जाता है।

इसके साथ ही आप नियमित रूप में अपनी जांच डॉक्टर से करते रहे, शुगर टेस्ट और बी पी (BP) टेस्ट जरूर करें। स्वस्थ रहे खुश रहे और यह ब्लॉग अंत तक पढ़ने के लिए बहुत धन्यवाद।

और जानकारी के लिए हमारा इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो करे और शंका का समाधान DM में करे , या फिर यूट्यूब में कमेन्ट बॉक्स में भी आप अपने सवाल पूछ सकते है।