डायबिटीज वाले लोगों ने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?

डायबिटीज बढ़ जाने के डर से कुछ लोग खाना पीना छोड़ देते है , और इसका कारन होता है सही जानकारी न होना। डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या खाना नहीं चाहिए इसकी सही जानकारी हो तो शुगर कंट्रोल में रख सकते है।

दिनभर में डायबिटीज पेशेंट को 1600-1700 कैलोरी लेनी चाहिए। और इसके साथ साथ ही शुगर कंट्रोल करने लिए रोज नियमित रूप से व्यायाम करना भी उतना ही जरूरी होता है जितना एक संतुलित आहार।

डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत ही आवश्यक और जरूरी कुछ है तो वो है योग्य आहार।

अगर आपको डायबिटीज है तो खाना कितना खाना चाहिए, कितनी बार खाना चाहिए और कितनी मात्रा में खाना चाहिए आज जान लेते है।

एक डायबिटिक पेशेंट को अपने खाने पीने का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल हमेशा अपने खानपान पे ही निर्भर होते है, खाने में जरा भी लापरवाही सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

क्युकी डायबिटीज एक ऐसी चीज है जो शरीर के बाकी अंगों को भी प्रभावित करती है, या फिर धोखा पंहुचा सकती है। डायबिटीज से जूझने वाले लोगोने ऐसी चीजे खानी चाहिए जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल ना बढ़ जाये। ऐसी चीजे खाये जिससे उनकी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे।

पहली और बहुत जरूरी चीज की एक डाइट चार्ट अपने आप के लिए बनाके रखे। अब अगर आप यह डाइट चार्ट बना रहे है तो कुछ चीजों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

जैसे की खाने में स्टार्च, शुगर, फाइबर कितनी मात्रा में शामिल है। इन्हे कितनी मात्रा में रोजाना लेना चाहिए यह सब जानकारी डाइट चार्ट बनाते समय में जेहन में रखना बहुत जरूरी है।

एक डायबिटीज के मरीज के लिए सबसे आवश्यक चीज :

दिन में ६-७ बार आहार लेना :

इसका कारण ऐसा है की हम जब भी खाना खाते है, तब खाना गग्लूकोज़ में बदल जाता है। उस वक़्त इन्सुलिन नाम का हॉर्मोन उसे खून में जाने से रोकता है, अब डायबिटीज वाले मरीज में ऐसा होता है की ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ती है लेकिन इन्सुलिन बहुत ही कम मात्रा में बनता है।

इसलिए डायबिटिक पेशेंट को थोड़ी थोड़ी देर में ६-७ बार खाना खाएंगे तो शरीर में इन्सुलिन बना रहेगा, इससे ग्लूकोज़ कम बनेगा और कम इन्सुलिन की मात्रा भी उसे कण्ट्रोल कर पायेगी, मतलब दिन में थोड़ी थोड़ी देर में ६-७ बार खाना लेना डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभदायक होता है और वह ब्लड शुगर लेवल को भी कण्ट्रोल करता है।

किस तरह का डाइट चार्ट कर सकते है आप अपने लिए ?

जान लेते है दिन में यह ६-७ बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाना हो तो वह कैसे कर सकते है।

१. ३ मुख्य आहार मतलब सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना, इन सब के बीच में आप ३-४ बार स्नैक्स ले सकते है, बीच में ही फल खा सकते है, नहीं तो स्प्राउट्स, ओट्स ऐसे कुछ हल्का बिच बिच में हम ले सकते है।

२. लिक्विड में डायबिटीज पेशेंट को दिन में ८-१० बार पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है इसके अलावा, छाछ या दही ले सकते है, निम्बू पानी लेना भी बहुत लाभदायक है। और क्या लिक्विड डाइट में ले सकते है इसका जानकारी आपको हमारे YouTube चैनल पर मिल जाएगी और इस ब्लॉग के नीचे इसके Link आप प्राप्त कर सकते है।

और आहार में किस किस प्रकार के बदल कर सकते है जान लेते है अभी।

१. ज्यादा तले हुए आहार से दूरी बनाए, दिन में सिर्फ २-३ टेबल स्पून तेल का ही इस्तेमाल करें।

२. दिन में नमक की मात्रा सीमित करे ,हो सके तो कम नमक वाला खाना लेने की कोशिश करें।

३. केवल दिन में ही फलों का सेवन करे, क्युकी रात को फलों का सेवन करना से सर्दी या बुखार होने की जोखिम होती है।

४. मैदा और मैदे से बने उत्पादों से दुरी बनाये रखे।

५. शराब, धूम्रपान के साथ साथ तम्बाकू के सेवन से दूर रहे।

६. किसी भी डिब्बा बंद आहार का सेवन ना करे, इससे उच्च रक्तदाब (High Blood Pressure) का खतरा बढ़ सकता है।

७. भोजन करने से पूर्व थोड़ा सलाद खाए और खाना हमेशा धीरे धीरे और चबाकर खाये।

क्या क्या खा सकते है ?

१. साबुत अनाज, ओट्स, चने का आटा, मोटा अनाज।

आप दोपहर के खाने में ज्यादा दालों को शामिल कर सकते है, दालों से शरीर में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर, और दूसरे जरुरी पोषक तत्व मिलते है। गेहूं की रोटी की जगह आप साबुत अनाज की रोटी, चोकर, मल्टीग्रैन वाली रोटी, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे अनाज को खाने में शामिल कर सकते है। इससे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर ,प्रोटीन, विटामिन और खनिज मिलते है।

२. रेशे वाली सब्जियां जैसे की मटर, फलिया, गोभी, भिंडी, पालक सहित बाकी सारी हरी सब्जियां।

३. छिलके वाली दालें।

४. ओमेगा ३ फैटी एसिड वाले तेल, या फिर फिश खाना यहाँ बहुत लाभदायक होता है।

५. फलों में पपीता, सेब, संतरा और अमरूद ज्यादा फायदेमंद है।

६. कम फैट का दूध, पनीर व दही खाए, दोपहर के खाने में दही को जरूर शामिल करें, दही में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और पोषक तत्त्व होते है, दही में पाया जाने वाला सीएलए शरीर में हेल्दी ब्लड शुगर को बढ़ाता है, और सीएलए ऐसा फैट है जो वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है।

खाने को पकाने के लिए सूरजमुखी, सरसों, व सोयाबीन के तेल का प्रयोग करें।

७. दालचीनी, लहसुन, मेथी ब्लड में ग्लूकोज़ लेवल कम करती है।

८. मधुमेह में अंडा, चिकन और फिश का सेवन कर सकते है ,लेकिन मटन का सेवन नहीं करें।

९. ग्रीन टी (हरी चाय) का सेवन करना लाभदायक होता है क्युकी ग्रीन टी शरीर में ग्लूकोज़ सोखने की क्षमता बढ़ाती है।

१०. अपने आहार में फाइबर की मात्रा अधिक ले।

क्या नहीं खाना चाहिए ?

१. आलू, शकरकंदी, अरबी न खाए, या फिर कम खाए।

२. आहार में नारियल का तेल या फिर घी का सेवन न करे।

३. कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत, मुरब्बा और चीनी युक्त पेय से दूर रहे।

४. पेस्ट्री, केक व आइसक्रीम से परहेज करें।

५. अधिक कार्बोहाइड्रेट्स वाले पदार्थ न खाए, इससे शुगर बढ़ने की सम्भावना होती है तो इससे दूरी बनाये रखे। जैसे की चावल।

६. छाछ बिना चीनी और मलाई का ले।

और जानकारी के लिए डॉ. निखिल प्रभु के यूट्यूब वीडियो जरूर देखे।

डायबिटीस में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए | Food for Diabetics Hindi | Dr. Nikhil Prabhu

Top 5 drinks मधुमेह मरीजों के लिये | Top 5 healthy drinks in summer