क्या डायबिटीज़ में अंगूर खा सकते है? क्या है फायदे और नुकसान?

पिछले ब्लॉग मे आपने तरबूज और खरबूज के बारे पढ़ा था कि, डाइबीटीज़ मरीज  के लिए ये फल अच्छे है या नहीं। तो आज हम अंगूर के बारे में जानते है। अंगूर सेहत के साथ साथ शुगर में कितने फायदेमंद है। 

 

 डाइबीटीज़ के मरीज किसी चीज का सेवन करने में जागरूक रहते है, और फलों का सेवन करते वक्त वें काफी सतर्क होते हैं। जैसे की फलों के भीतर मौजूद नैचुरल शुगर उनके ग्लूकोज का स्तर बढ़ा सकती है। और इसी वजह सें उन्हे यह जागरूकता रखनी पड़ती है किसी चीज को खाना चाहिए? अगर हाँ तो कितनी मात्रा में? फिर चाहे कोई भी खाने के पदार्थ हो, चाहे वो फल हो या और कुछ। डायबिटीज़ के मरीज कभी भी ऐसे खाद्य पदार्थ या फलों का चुनाव करें, जिसमें जीआई (ग्लायसेमिक इंडेक्स) की मात्रा कम हो। तो कई शोधकर्ताओं के अनुसार अंगूर एक ऐसा फल है जिसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिक सिंड्रोम (चयापचय संबंधित लक्षण ) कम हो सकता है। अंगूर के अंदर एंटीऑक्सिडेंट जैसे  एंथोसायनिन , रेस्वेराट्रोल, बीटा कैरोटीन , विटामिन सी और एंटीइन्फ्लैमेट्री ( सूजनरोधी ) गुण उपस्थित होने कारण वें शरीर के लिए लाभदायक है। लेकिन क्या अंगूर के सेवन से डायबिटीज़ में कुछ समस्या आ सकती है या नहीं ?  इसी के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे। 

इसे भी पढ़े – क्या डायबिटीज़ मरीज तरबूज और खरबूज खा सकते हैं ?

 

अंगूर में क्या पाया जाता है?

 

अंगूर का ग्लायसेमिक इंडेक्स  कम यानि 53 या उसके नीचे होती है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं कि कम  ग्लायसेमिक इंडेक्स , ब्लड शुगर ( रक्त शर्करा ) में लाभदायी है। अंगूर में मौजूद आश्चर्यजनक फाइटोन्यूट्रिएंट्स है इसकी वजह से ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है , चाहे उसका सेवन फल, जूस या अर्क के रूप में करो। अंगूर एक बेहतर इंसुलिन नियंत्रण प्रदान करते है, साथ ही साथ इंसुलिन संवेदनशीलता को भी बढ़ाता है। 

अंगूर के अलावा कोनसे फल कम ग्लायसेमिक इंडेक्स वाले है?

हमने आपके लिए एक सूची बनाई है की जिसमें जीआई लेवल कम है, 

  • नाशपाती
  • संतरा
  • सेब
  • चेरी
  • चकोतरा
  • स्ट्रॉबेरीज
  • सूखा आलूबुखारा
  • आड़ू
  • बेर
  • अंगूर
  • सूखे खुबानी
  • एवोकाडो
  • अमरूद
  • इमली

किस प्रकार के अंगूर खाने चाहिए?

सभी प्रकार के अंगूर, जैसे की हरे, नीले-बैंगनी या लाल रंग के अंगूर डायबिटीज़वाले लोगों के लिए अच्छे होते हैं। आप इसके बीज के अर्क का भी उपयोग कर सकते है, वें मेटाबॉलिक सिंड्रोम को रोकने का काम करते है। 

मधुमेह में कौन से फल खा सकते है और कौन से नहीं | Dr Nikhil Prabhu 

 

डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए अंगूर के क्या फायदे है?

अंगूर में मौजूद अधिक फाइबर की वजह से डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए ये फलों का एक अच्छा विकल्प बनाता है। फाइबर सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायता करता है क्योंकि यह शरीर अब्सॉर्ब होने की बजाय, आंत (intestines) और पेट से पास होता है। फाइबर कई तरह से मदद करता है खास तौर से डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए, जैसे कि :

  1. खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा मिलता हैं।
  2. मलोत्सर्जन को सामान्य (normal) करता है। इससे पेट स्वस्थ रहता है।
  3. शरीर में शुगर की मात्रा पोहोचने में देरी करता है। 

इसके अलावा, अंगूर में मौजूदा फाइबर मोटापे से संबंधित डायबिटीज़ में भी सहायता करता है। अंगूर का सेवन करने से आपकी भूख जल्दी मिटेगी , साथ में कम कैलोरी में भरपूर ऊर्जा मिलेगी।

 

जानते है अंगूर के अंदर मिलने वाले पोषक तत्व 

अंगूर के अंदर कई पोषक तत्व पाये जाते है। जैसे की,

  1. विटामिन B6, B2, C, K
  2. मैंगनीज
  3. पोटैशियम
  4. ताँबा
  5. विटामिन K ब्लड क्लोट्स में मदद करता है, और
  6. विटामिन C  शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।

क्या डायबिटीज़ मरीज़ो के लिए अंगूर का अधिक सेवन करना हानिकारक है?

अंगूर के अधिक सेवन से पेट दर्द और दस्त हो सकता है। इसलिए आप, अंगूर की छिलके से कीटनाशक निकालने के लिए उन्हें सावधानी व अच्छे से धोना महत्वपूर्ण है। 

ये भी जानें : मधुमेह के मरीजों ने कौन-से टेस्ट करने चाहिए?

 

अंगूर का सेवन करने के तरीके:

 

अंगूर  एक स्वास्थ्यवर्धक फल है और इसलिए आप इसका अलग-अलग तरीकों से आनंद ले सकते हैं जैसे:

  • अंगूर को (freeze) ठंडा करके। इसे एक फास्ट स्नैक के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इसे काट कर स्पार्कलिंग वॉटर मिलाकर संतुलित मात्रा में पी सकते हैं।
  • अंगूर को ठंडा करें और उन्हें सलाड, पास्ता, चिकन या किसी सी फूड में शामिल करें।
  • अंगूर को साथ में ब्लेन्ड करके आप स्मूदी बना सकते हैं।
  • आप पनीर के साथ भी कुछ अंगूर खा सकते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का एक स्वस्थ मिश्रण प्रदान करता है।

 

इसे भी पढ़े: खाने के बाद बढ़ने वाली शुगर कैसे कंट्रोल कर सकते है ?

 

ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर संतुलित मात्रा में अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें काफी लाभ मिलने की संभावना रहती है।

डायबिटीज के मरीजों को फलों का सेवन करते वक्त सावधानी रखनेकी आवश्यकता है। वैसे तो, डायबिटीज़ को मैनेज करने के लिए डाइट मे फलों को शामिल करना बहुत जरूरी है, लेकिन किसी भी फल का सेवन करते समय हमे उसकी मात्रा की जानकारी व नियंत्रण बहुत ही महत्वपूर्ण है। अंगूर बहुत पौष्टिक फल हैं और डायबिटीज के मरीज के लिए सुरक्षित भी। अंगूर ग्लूकोज के स्तर में उतार चढ़ाव नहीं करते इसलिए आप अंगूर को डायबिटीज के डाइट में शामिल कर सकते हैं । लेकिन अंगूर खाते समय इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि में काले अंगूर का सेवन ज्यादा ना करें, क्योंकि काले अंगूर ज्यादा खाने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अंगूर के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीजोंको फायदा मिलता है, क्योंकि इसके सेवन से डायबिटीज़ के विकास की संवेदनशीलता कम होती है। इसे एक अच्छा स्नैक का विकल्प भी माना जाता है और इसमें मिलने वाले फाइबर से आपका पेट भरा हुआ लगता है। लेकिन , आप डायबिटीज़ स्पेशलिस्ट डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपनी जरूरतों के हिसाब से अपनी डाइट का प्लान बनाए।

आशा है की आपको यह लेख पढ़कर काफी कुछ समझ मे आया होगा,  अगर आपको कुछ शंकाए हो तो अवश्य आप मुझे पूछ सकते है।

 

और जानकारी के लिए निचे दिए गए youtube link पर click करे। 

धन्यवाद