शरीर के कोनसे अंग रक्त शर्करा बढ़ाते है ?

अगर हम किसी बीमारी का सामना कर रहे है तो बहुत ही जरूरी होता है उस बीमारी को पूरी तरह से जान लेना,

Diabetes Tips – Dr Nikhil Prabhu Diabetologist

इसलिए हमारे सभी ब्लॉग भी पढ़िए और हमारे यूट्यूब चैनल को भी Subscribe कीजिये इससे हमारा हर एक वीडियो आप देख पाएंगे और अपने आप को सतर्क कर पाएंगे।

अब हमारे शरीर का कौनसा अंग शुगर बढ़ता है और कौनसा अंग शुगर कम करने में मदद करता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी लेते है। ब्लॉग अंत जरूर पढ़े और अपनेआप मधुमेह के बारे में जागरूक जरूर रखे।

शरीर में ऐसे ८ अंग है या ८ हिस्से है जो हमारी ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखती है, तो जान लेते है क्या क्या है वह सब।
तो शुगर बढ़ाने और कम करने के लिए शरीर में २ हार्मोन्स होते है, glucagon hormone (ग्लुकागोन हॉर्मोन) यह रक्त शर्करा बढ़ाने में मदद करता है और insulin hormone (इंसुलिन हॉर्मोन) है जो शुगर की मात्रा कम करता है, यह २ हॉर्मोन की बैलेंस से ही रक्त शर्करा काबू में रहती है। शरीर में पैंक्रियाज इन दोनों हॉरमोन्स को बनाता है, जिसमे बीटा सेल्स इंसुलिन नामक हार्मोन को बनाती है और अल्फा सेल्स ग्लूकागोन नामक हार्मोन को बनाती है। टाइप १ डायबिटीज में बीटा सेल्स ख़त्म हो जाती है और शरीर इंसुलिन नहीं बना पाता जिससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। और किसी कारण से ग्लुकागोन ज्यादा बनने लगा तो भी रक्त शर्करा बढ़ सकती है, तो यह ज्यादातर पैंक्रियाज में बिगाड़ की कारन ही होता है। और इसके विभिन्न कारन हो सकते है , लाइफस्टाइल स्ट्रेसफुल होना, शारीरिक व्यायाम का अभाव, ज्यादा जंक फ़ूड खाना, बाहर का खाना ज्यादा खाना, या फिर अनुवांशिक हुआ तो पैंक्रियाज कमजोर होने की वजह से भी ऊपर दी गयी स्थिति हो सकती है।
और अब आगे जान लेते है की शुगर और कैसे बढ़ती है शरीर में, muscle(स्नायु ) और शरीर में जो मेद होता है इसमें भी शुगर अंदर लेने की क्षमता होती है, मतलब खून में जितनी चाहिए उतनी शुगर शोषण होने के बाद वह स्नायु में जाती है वहा भी उसका कुछ प्रमाण में शोषण होकर बाकि बची हुयी लीवर में जाती है जहा इस ज्यादा शुगर मेद यानि को fat में रूपांतर होता है, अब अगर किसी कारन की वजह से स्नायु ने यह शुगर का शोषण कम किया तो भी शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

अगर फैट में फैट ब्रेकडाउन के कारन से वापस वह शुगर खून में आने लगी तो वह भी शुगर बढ़ने का एक कारन होता है।

और है kidney (गुड़दा), अब किडनी का काम होता है खून से शुगर का शोषण करके उसे पेशाब के जरिये बाहर भेजना, लेकिन जब किडनी ही जरुरत से ज्यादा शुगर का शोषण करके अगर उसे खून में डाल रही है तो यह भी एक कारन होता है रक्त शर्करा बढ़ने का।
neurotransmitter dysfunction मतलब यह एक रसायन के जरिये अपना मैसेज सिग्नल ब्रेन (दिमाग) तक पहुंचाता है, यह एक nerve दूसरे nerve को सिग्नल देता है, और इसी जरिए दिमाग अपने सारे काम करता है, जैसे अगर कुछ चोट लगी है, तो हम जैसे react करते है, उदाहरण मतलब अगर हम किसी बहुत ही गर्म चीज को हाथ लगाते है तब तुरंत ही हम अपना झुलसा हुआ हाथ दूर ले लेते है, यह इन neurotransmitter(न्यूरोट्रांसमीटर) की वजह से होता है।

इसके बारे में और जानकारी के लिए नीचे दिया गया video जरूर देखे 👇
https://youtu.be/ubIv4QUxEjY



ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करे और, और जानकारी ले।
neurotransmitter(न्यूरोट्रांसमीटर) dysfunction की वजह से कभी कभी बहुत ज्यादा भूख लगना या कभी कभी भूख बिल्कुल भी ना होने से कई चीजें होती है। और ज्यादा खाने से भी रक्त शर्करा बढ़ने की सम्भावना होती है।


कभी कभी लिवर में ग्लूकोज़ बाहर आना बढ़ जाता है, जिस तरह से लिवर अपने अंदर ग्लूकोज़ जमा करता है उसी तरह से वह उसे बाहर भी डालता है, अगर इसका प्रमाण ज्यादा हो तो भी रक्त शर्करा बढ़ती है। इसे हिपटीक ग्लूकोज आउटपुट (hepatic glucose output) ऐसे भी बोला जाता है।
और एक अंग है आंतड़िया जो incretin hormone (इन्क्रेटिन हॉर्मोन) को बाहर डालती है, खाने के सभी जीवनसत्वों का शोषण आंतड़ियो में हो जाने के बाद incretin hormone को बाहर डाला जाता है जो यह निर्देश देता है की यहाँ इंसुलिन की जरुरत है। इनमे GIP-1 (Glucagon dependent insulinotropic polypeptide) और GLP-1 (Glucagon-like peptide-1) यह २ incretin hormone होते है,


यह भी कम हो सकता है डायबिटीज में ऐसे ८ तरीके से माने की ८ अंगों की वजह से शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ती है, इसे ओमीनस ऑक्ट्रेट (ominous octet) ऐसे भी बोला जाता है जो शरीर में रक्त शर्करा बढ़ाते है, और इन्ही अंगो को मध्ये नज़र रखते हुए ही डॉक्टर हमे दवाई देते है।

और जानकारी के हमारा इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो करे और शंका का समाधान DM में करे , या फिर यूट्यूब में कमेन्ट बॉक्स में भी आप अपने सवाल पूछ सकते है।