Skip to content
ठंड में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जैसे ही मौसम में बदलाव होता है शरीर भी बदलता रहता है। और ठंड के मौसम में ज्यादा बदलाव हो जाता है। डायबिटीज का बदलाव सिर्फ किडनी पर ही नहीं तो पूरा शरीर के वाहिका तंत्र (ब्लड Circulation) पर भी होता है, ठंड में खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे इंसुलिन की कमी हो जाती है, ऐसे समय पर ब्लड शुगर बढ़ जाता है, इसलिए सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाती है, दूसरा ऐसा कारन है की ठंड की वजह से हम ज्यादा बाहर निकलते नहीं है और शारीरिक हालचाल कम हो जाती है, भूक ज्यादा लगती है, और डायट फॉलो न करने की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाती है। और इसी वजह से HbA1c ज्यादा दिखाया जाता है।
ब्लड शुगर लेवल विविध तरीकों से कंट्रोल कर सकते है
जान लेते है ठंड में कैसे करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल ?
१. सबसे जरूरी है शारीरिक व्यायाम करना, इंसान का शरीर एक मशीन समान ही होता है, अगर आप मेन्टेन न करे और चालू न रखे तो वह भी ख़राब हो सकता है, तो जितना हो सके उतना शारीरिक व्यायाम रोज करे।
२. डायबिटीज हो या फिर वेट लॉस , ८०% काम तो डायट की वजह से ही होता है, तो ऐसी कोनसी चीजे है जो आप ठंड के मौसम के अपने डायट में डाल सकते है जान लेते है।
अ) रागी :
रागी पोषक तत्वों से भरपूर सबसे ज्यादा हेल्दी अनाज माना जाता है, यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, अलग अलग एमिनो एसिड्स से भरपूर होता है, इसकी खासियत यह है की यह वजन कम करने में मदद करता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, और हाई ब्लड प्रेशर की भी परेशानी इससे होती नहीं है, यह हमें लम्बे समय तक भूख भी नहीं लगने देता, आप इसको पानी से बनी हुयी रोटी (भाकरी) भी खा सकते है, या फिर रागी माल्ट जैसी पोषक युक्त पेय भी आप सुबह या फिर शाम के नाश्ते में पि सकते है।

आ) पालक :
छोटे हो या बड़े पोपॉय द सेलर मैन को देखते देखते हम सब बड़े हुए है, तो हम सबने हमेशा यह देखा था की पोपॉय कितना तंदरुस्त था, और कोई भी आपदा आने के बाद वह पहले पालक का सेवन करता था, इससे उसमे इतनी ताकद आजाती थी की वह नामुमकिन काम भी सहजता से कर देता था, इतनी क्या खासियत है पालक में ?
बहुत है ! पालक आयरन से भरपूर होती है, सर्दियों के मौसम में यह बाज़ार में ताज़ी ताज़ी मिल जाती है, इसमें फोलेट या फोलिक एसिड भी मौजूद है, फोलेट मतलब विटामिन बी, यह लाल रक्तपेशी बनाने में बहुत ही उपयोग में आती है और शारीरिक बढ़ौती के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद है। तो इसलिए पोपॉय द सेलर मैन पालक खा रहा था, और हमने भी अपने डायट में इसे शामिल करना जरूरी है।

इ) अश्वगंधा :
अश्वगंधा एक ऐसा हर्ब है, जो स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद करता है, नींद बढ़ाने के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद है और, यह ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल करने में भी बहुतब मदत करता है।

ई) मुनक्का:
मुनक्का में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, रोज दूध के साथ मुनक्का खाया तो दिल की बीमारी नहीं होती है, यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। पर यह मॉडरेट GI मे आता है तो क्वानटीटी कम रखे वर्ना शुगर बढ़ सकती है.

उ) मेथी:
मेथी खाने में बहुत ही गरम पदार्थ होती है, सर्दियों में इसे खाना इसलिए जरूरी होता है, इसमें अच्छे प्रमाण में फाइबर की मात्रा होती है, जो भूख कण्ट्रोल करने में और डायबिटीज कण्ट्रोल करने में मदद करती है।

ऊ) शकरकंद :
शकरकंद, और वो भी भुने हुए किसे पसंद नहीं होंगे? यह फाइबर में भी ज्यादा, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम से भरपूर होता है, यह पोषक तत्वों से इतना भरपूर होता है, यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, और इसे भी कम ही मात्रा में रखे ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर लेवल बढ़ सकती है.

ए) मोरिंगा :
मोरिंगा ओलिफेरा याने की सहजन का पेड़, इसके पत्ते बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर होते है, इसे आयुर्वेद में भी बहुत महत्व है, यह हम खाने में चटनी के रूप में या फिर इसके पत्ते उबाल के इसका पानी भी पि सकते है, यह प्रोटीन से भरपूर है, इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, और ऑक्सीडेटिव है जो तनाव कम करने में मदद करती है, यह डायबिटीज के लक्षणों को भी कम करता है, और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी बहुत फायदेमंद होता है।


इस तरह से ठंड में आप आपकी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते है और तंदुरुस्त रह सकते है।
और जानकारी के हमारा इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो करे और शंका का समाधान DM में करे , या फिर यूट्यूब में कमेन्ट बॉक्स में भी आप अपने सवाल पूछ सकते है

Related